बीती रात 2 बजे के आस पास विश्रामपुर के कोडिया गावं में माओवादी व TPC के बीच जमकर गोली बारी हुई, व TPC के 16 सदस्य मारे गए। जिसमे एक कमांडर विजय पासवान भी मारा गया। घटना के बाद गावं में दहसत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्तौल का 7 खोखा , जूता-चप्पल समेत अन्य सामान बरामद की। जबकि घटनास्थल खून से लथपथ था।TPC नक्सली संघटन अपने साथिओं का शव लेकर भागने में सफल रहे ! ग्रामीणो की बात माने तो हर पार्टी यहाँ दस्तक देकर ग्रामीणो को बराबर डराते धमकाते रहते हैं व इनकी बात नहीं मानने पर ये लोग मार पीट पर उतारू हो जाते हैं। वहीँ TPC नक्सली संघठन के सदस्य बताते हैं की मरने वाले सारे सदस्य हाल ही में संघठन से जुड़े थे। पहले सभी सदस्यों को धर कर उनके हाथ पैर बाँध दिए फिर गोली मार दी। TPC नक्सली संघठन के सदस्य ने स्वीकार किया की उनके 16 साथी मारे गए हैं साथ ही माओवादियों व गावं के दलालों को अंजाम भुगतान की चेतावनी भी दी। वहीँ कहा की मृतक साथियों का शव परिजनों के यहाँ पंहुचा दी जाएगी। व नहीं पहुचाने की स्थिति में दाह संस्कार कर दिया जायेगा।
घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारियों के तमाम अफसर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे थे व मामले की तफ्तीश में जुटे थे , वहीँ मौके पर विश्रामपुर थाना प्रभारी ने कहा की बीती रात के करीब 2 बजे के आस-पास यह खुनी संघर्ष शुरू हुआ था। साथ ही 1 प्रश्न के कवाब में बतलाया की उनके पास मैनपावर व संसाधन का घोर अभाव है नहीं तो वे रात में ही घटनास्थल पर कूंच कर जाते।