पुलिस ने दिन के करीब 12 बजे के आस-पास पोखरहा जंगल से एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त पोखरहा खुर्द निवासी मोहम्मद अख्तर अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंतःपरीक्षण के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल भेज दिया , वहीँ पुलिस ने घटनास्थल से गोली का 1 खोखा बरामद की है।
मृतक के पिता मोहम्मद अनीस अंसारी के मोबाइल पर दिन के ग्यारह बजे किसी का फ़ोन आया , फिर चार लड़के उसे दरवाजे के पास से लेकर चले गए। एक घंटे बाद उसका शव पोखरहा जंगल में मिला। मृतक पोखरहा के 1 गेराज में काम करता था। मृतक को 2 गोली लगी है। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चल पाया है , पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

No comments:
Post a Comment