Sunday, August 3, 2014

अपने दर्जनो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गुड्डू खान ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

अपने दर्जनो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गुड्डू खान ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। स्थानीय रेड़मा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने गुड्डू खान को माला पहनाकर अपने पार्टी में स्वागत किया। प्रेस को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा की भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए काफी लोगों का झुकाव भाजपा में हो रहा है। आगे श्री सिंह ने कहा की आने वाला विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी , साथ ही आगे कहा की पलामू पूरी तरह से आकाल की चपेट में आ गयी है , बावजूद राज्य सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोयी हुई है। जिसके खिलाफ भाजपा दिन सोमवार को कचेहरी परिसर में धरना देगी। वही मौके पर गुड्डू खान ने कहा की वे पहले भी भाजपा में थे बाद में कांग्रेस में चले गए परन्तु कांग्रेस पार्टी में मुसलमानो को कदर नहीं मिलती है जिसकी वजह से वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए। 

No comments:

Post a Comment